Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम' 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात है कि अक्षय कुमार फैंस के साथ साथ अजय देवगन फैंस को भी एक सरप्राइज मिलने वाला है। जी हां, बता दें अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म शिवाय का ट्रेलर रूस्तम के साथ जोड़ा जाएगा।

दरअसल, अजय देवगन शिवाय का ट्रेलर सुल्तान के साथ जोड़ना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना पाया। लिहाजा, अब उन्होंने दूसरी सुपरहिट फिल्म को चुना है। जाहिर बात है कि अक्षय कुमार की फिल्म को जोरदार ओपनिंग मिलेगी। वहीं, अजय देवगन को भरोसा है कि रूस्तम हिट होगी।
''लगान- गदर की तरह.. मोहनजोदड़ो और रूस्तम, दोनों ही SUPERHIT होगी..''
सूत्रों की मानें तो अजय देवगन को लगता है रूस्तम को भारी संख्या में लोग देखने आएंगे। लिहाजा, वे शिवाय को इस फिल्म से जोड़ना चाहते हैं। अजय देवगन ने मैनेजर ने अक्षय कुमार से इस बारे में बात की थी। अजय देवगन ने खुद 18- 18 घंटे काम करके पक्का किया कि शिवाय की ट्रेलर तैयार हो जाए, ताकि रूस्तम के साथ उसे जोड़ा जा सके।
अजय देवगन की फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार'.. धमाकेदार पोस्टर रिलीज
और खुशी की बात यह है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी दोस्ती निभाई और अब रूस्तम के साथ दिखाई देगी शिवाय ट्रेलर। बता दें, शिवाय इस साल 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications



