#ShivaayTrailer: अजय देवगन की फिल्म ने.. रिलीज से पहले ही बनाया RECORD
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर फ्रैंडशिप डे के मौके पर 7 अगस्त को फैंस के बीच रिलीज की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इंदौर के इस फैन ग्रूप ने अजय देवगन से कई बार संपर्क किया और ट्रेलर लांच की बात की। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन ने फैन्स की बात मान भी ली।
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
लेकिन फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी एक खास आपको नहीं पता है। जी हां, बता दें.. शिवाय ट्रेलर को बॉलीवुड का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। यह ट्रेलर 3 मिनट 40 सेकेंड का होगा। यानि की फिल्म रिलीज से पहले ही शिवाय ने एक रिकॉर्ड तो बना लिया है।
ट्रेलर के ओपनिंग में अजय देवगन जंजीरों में जकड़े नजर आएंगे। यहां आपको अजय देवगन के आंखों की गहराई देखने को मिलेगी। ट्रेलर में काफी एक्शन सीन्स हैं। जबकि एक्ट्रेस की बस झलक ही देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो लंबी ट्रेलर होने के बावजूद अजय देवगन ने कहानी को काफी छिपाकर रखा है।
सलमान खान की फिल्म से बाहर.. अब अजय देवगन से ले रहे हैं पंगा!
फिल्म की कास्ट से लेकर फिल्म के लोकेशंस पर अजय देवगन ने काफी काम किया है। शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, हमें भी इसके ट्रेलर से काफी उम्मीदें हैं। यहां जानते हैं कि शिवाय ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications

