ALERT: अजय देवगन की 'शिवाय' मुश्किल में.. आगे बढ़ेगी रिलीज डेट!
[गपशप] अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शिवाय' को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है, लेकिन अजय देवगन फिल्म को लेकर काफी चिंता में हैं। बता दें, शिवाय की शूटिंग काफी समय से टलती आ रही है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा कि विदेशों में शूटिंग के लिए आपको वहां कि सरकार का काफी सहारा चाहिए होता है, जिसमें परेशानी आ रही है। शिवाय के लिए हमारे पास ज्यादा बजट भी नहीं है। लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं..
याद दिला दें, इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन एक बार फिर डाइरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे। 'शिवाय' साल 2016 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। और हमें पता है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
