अजय देवगन का DHAMAKA.. करण जौहर को पीछे करने.. इग्लैंड तक पहुंच गए!
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुकी है और कोई शक नहीं कि सब उसके नशे में डूब चुके हैं। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बता दें करण जौहर की यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म शिवाय के साथ क्लैश हो रही है। जी हां, दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।
लिहाजा, ऐ दिल है मुश्किल का नशा उतारने के लिए अजय देवगन भी पूरी तरह से तैयार हैं। अजय देवगन ने ब्रिटिश रॉक बैंड..The Vamps को भी शिवाय के साउंडट्रैक में शामिल कर लिया है। जी हां.. यह सच है..
[ना सलमान खान हैं.. ना ही भंसाली.. फिर भी 150 करोड़ बजट का RISK]

अजय देवगन ने बैंड के साथ एक कुछ सेकेंड का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है। और कोई शक नहीं कि शिवाय का एल्बम काफी धमाकेदार होने वाला है। बहरहाल, 'शिवाय' को लेकर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, कोई शक नहीं कि अजय देवगन की इस फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है।
यहां जानें 9 कारण, क्यों होगी शिवाय ऐ दिल है मुश्किल से बड़ी हिट-
अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट
शिवाय अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है। काफी मुश्किलों से पार पाने के बाद अजय देवगन ने यह फिल्म बनाई है, लिहाजा, इसे लेकर अजय ने कोई कमी नहीं छोड़ा है। पिछले साल भी अजय की दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी पाई थी, लेकिन टॉप की लिस्ट में शामिल होने से चूक गई थी। शिवाय के साथ अजय उस मुकाम तक पहुंचेंगे।
अजय देवगन vs करण जौहर
करण जौहर और अजय देवगन के बीच न कभी बनती थी, न कुछ खास अभी तक हो पाया है। लिहाजा, करण से भिड़ने के लिए अजय देवगन खास तैयारी कर रहे हैं.. क्योंकि अजय कुछ भी हो जाए, करण जौहर से बॉक्स ऑफिस की लड़ाई नहीं हारना चाहंगे।
जहां शिवाय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीजर और टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। शिवाय ने काफी महीने से buzz बनाकर रखा है। लिहाजा, करण जौहर की फिल्म को फिलहाल जगह बनाने के लिए समय चाहिए।
रणबीर कपूर vs अजय देवगन
यहां तो साफ साफ देखा जा सकता है कि अजय देवगन काफी आगे हैं। कोई शक नहीं कि रणबीर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस के मामले में अजय रणबीर से काफी आगे हैं। फिलहाल..
फैंस का उत्साह
शिवाय को लेकर अजय देवगन फैंस का जो उत्साह, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महीनों पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि शिवाय को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है।
100 करोड़ी फिल्म
अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय फिल्म को 200 करोड़ कल्ब में शामिल करना चाहेंगे। जबकि करण जौहर की फिल्म फैंस को पसंद तो आती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाती..
इरोज इंटरनेश्नल
इरोज इंटरनेश्नल अपने बेस्ट फेज में है। बता दें, इरोज ने भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 70 करोड़ में खरीदें हैं। यानि की रिलीज से पहले ही फिल्म 70 करोड़ कमा चुकी है।
रणबीर- अनुष्का
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म हमने बॉम्बे वेलवेट देखी थी। वहीं, ऐश की फिल्म जज्बा, सरबजीत भी कोई कमाल नहीं कर पाई थी। लिहाजा, ऐ दिल है मुश्किल की कास्ट से फैंस कितना खुश होते हैं, यह फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। लेकिन यहां करण जौहर शिवाय को जोरदार टक्कर दे सकते हैं। क्योंकि विदेशों में करण जौहर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications










