अजय देवगन को याद आए 'कुछ पुराने बिल', क्या 'दृष्यम 2' को लेकर दिया बड़ा HINT?
अजय देवगन की अगली फिल्म 'दृष्यम 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जा सकता है और अब अजय देवगन का सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट भी इस बात की ओर इशारा करता है कि फैंस को अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ 'पुराने बिल' शेयर किए हैं। यह दरअसल 2015 में आई 'दृष्यम' फिल्म का ही हिस्सा है।
आपको याद होगा कि 'दृश्यम' में अजय देवगन 2 अक्टूबर के बारे में पूरे सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं और फिल्म में सबूत के रूप में यही बिल भी दिखाते हैं। रसीद में 3 एक्ट्रा पाव के साथ 4 पाव भाजी के ऑर्डर का बिल, स्वामी चिन्मयानंद जी के 2 और 3 अक्टूबर के महा सत्संग की एक सीडी, पंजिम से पोंडोलेम का टिकट और फिल्म के 4 टिकट शामिल हैं। इन बिल की वजह से अजय देवगन और उनका परिवार बेकसूर साबित होता है।

अजय देवगन ने इन बिलों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ पुराने बिल हाथ लगे आज!' अजय देवगन की इस पोस्ट के बाद लोगों का मानना है कि 'दृश्यम 2' का पहला लुक और टीज़र बहुत जल्द आने वाला है। अजय की इन तारीखों वाले बिलों को देखकर फैंस भी सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि 2 अक्टूबर को फिल्म का टीजर या फर्स्ट लुक जारी हो सकता है।
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता अहम भूमिका में थे। वहीं, इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था।


Click it and Unblock the Notifications