बिग बैनर्स के साथ अजय देवगन नहीं करेंगे काम!
[गपशप] अरे नहीं, इससे पहले कि आप कुछ और सोच लें.. बता दें, कि अजय देवगन आजकल बैनर नहीं, बल्कि कहानी पर फोकस कर रहे हैं। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को दर्शकों के साथ साथ इंडस्ट्री ने भी काफी सराहा है। वहीं, फैंस एक बार फिर अजय देवगन को इंटेंस अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं।

दृश्यम में अजय देवगन के साथ तब्बू भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस जोड़ी को लेकर लोगों की काफी उम्मीदें हैं क्योंकि दोनों ही अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर अजय भी काफी आश्वस्त हैं।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय कहते हैं कि, ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा ऐसी ही गंभीर फिल्में करूंगा। लेकिन हां, फिल्म की कहानी दमदार होनी चाहिए, ड्रामा और इमोंशंस से मिली- जुली।
अजय देवगन के 'दृश्यम' ट्रेलर की 5 बात, जो आपको करेगी निराश!
अजय ने कहा कि, कई बार हम भावनाओं में बहकर ऐसी फिल्में कर लेते हैं, जिसकी कोई कहानी नहीं होती है। लेकिन मैं न ही ऐसा करता हूं, न ही करूंगा। बॉलीवुड के कितने ही बड़े बैनर्स और निर्देशक क्यों न मुझे ऑफर दें, मैं तब तक कोई फिल्म साइन नहीं करूंगा, जब तक उसकी कहानी मुझे अच्छी नहीं लगेगी।
हम्मम.. लगता है अजय देवगन ने अपनी पिछली कुछ सुपरफ्लॉप फिल्मों से काफी सीख ली है। सही भी है.. इंसान अपनी गल्तियों से ही सीखता है..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
