सलमान, अक्षय कुमार के बाद.. अब अजय देवगन का 2019 धमाका.. FINAL
गोलमाल अगेन की बेजोड़ सफलता के बाद अब फैंस रोहित शेट्टी और अजय देवगव की सिंघम 3 का इंतजार कर रहे हैं। अफवाहों की मानें तो यह धमाकेदार सीक्वल 2019 में रिलीज हो सकती है।
टाईगर जिंदा है FEVER.. दबंग 3 में सलमान खान के साथ बनना है हीरो!
सिंघम और सिंघम रिटर्न्स, दोनों ही फिल्मों को बेहद पसंद किया गया था। सिंघम के किरदार में अजय देवगन ने धमाका कर दिया था। रोहित शेट्टी ने कुछ ही समय पहले कंफर्म कर दिया था कि वे अजय देवगन के साथ अगली फिल्म पर काम करेंगे.. और वह सिंघम 3 ही होगी।

वहीं, सूत्रों से पता चला है कि फिलहाल रोहित शेट्टी रणवीर सिंह की 'सिंबा' में व्यस्त हैं, जो कि 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। लेकिन साथ ही साथ वे सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर भी तेजी से काम कर रहे हैं। सिंबा की शूटिंग खत्म होते ही रोहित सिंघम 3 पर काम शुरु कर देंगे।
Recommended Video

तब तक अजय देवगन भी अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर चुके होंगे। खबर है कि 2019 दिवाली पर रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ धमाका कर सकते हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सुपरस्टार अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications