अजय देवगन की गोलमाल 4 डीटेल्स...इस बार शानदार धमाका
हाल ही में गोलमाल 4 की कास्ट अजय देवगन और करीना कपूर के साथ फाइनल हुई है। इसके अलावा ये भी तय हो चुका है कि फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। अब सामने आई है फिल्म की कहानी और ये भी उतनी ही दिलचस्प है।
[#HaddHaiकरीना: आलस की भी एक लिमिट होती है!]
जहां अब तक गोलमाल सीरीज़ कन्फ्यूजन पर बनती थी, वहीं अब कि बार फिल्म होगी डार्क कॉमेडी। यानि कि अभी जो कुछ भी सोसाइटी में चल रहा है उस पर करारा सा व्यंग्य।

दरअसल, गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।
हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी। और अब रोहित शेट्टी एक और रीमेक पर हाथ आज़माने जा रहे हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है।
[BOOKED: अजय देवगन और करीना कपूर 2017 में करेंगे हंसी के दंगे!]
रोहित शेट्टी के पास रीमेक की लाइन लगी हुई हैं। सुनने में आया है कि वो अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म हम का रीमेक करना चाहते हैं वहीं क्लासिक फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक पर भी काम हो रहा हैं।
वहीं शाहरूख खान और रोहित शेट्टी मिलकर अंगूर के रीमेक पर काम करने वाले हैं, तो दूसरी तरफ राम लखन रीमेक पर कभी काम शुरू होता है तो कभी बंद।
["मैं शाहरूख खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा!"]
कुल मिलाकर अफवाहों में ही सही लेकिन फिलहाल इन 5 रीमेक पर तो रोहित शेट्टी काम कर ही रहे हैं। बस सबसे पहले रिलीज़ होगी साधु कव्वम का रीमेक गोलमाल 4 जो अगले साल आपको स्वतंत्रता दिवस पर लोटपोट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications

