अजय देवगन पर फिर लग गया #BoxOffice का ग्रहण....बिना गलती एक और फ्लॉप!
अजय देवगन स्टारर बादशाहो इस हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर मानो ग्रहण लग गया है। और सूत्रों की मानें तो हरियाणा हिंसा का फिल्म पर बुरा असर पड़ने वाला है।

दरअसल, जब से गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 साल की सज़ा हुई है तबसे हरियाणा सहित उत्तर के कई राज्यों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। और इसका सीधा असर, फिल्मों पर पड़ेगा।
1 तारीख को अजय देवगन की बादशाहो रिलीज़ हो रही है और फिल्म का सरोकार, राजस्थान - हरियाणा के क्षेत्र से ज़्यादा है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म पर इसका सीधा सीधा असर पड़ेगा।
हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट में फिलहाल तो कोई बदलाव नहीं किया गया है। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकती है या इस लिस्ट में शामिल हो जाती है -


Click it and Unblock the Notifications