#BreakingBuzz: अजय देवगन की गोलमाल 4 का ये ट्विस्ट सुना?

अजय देवगन की गोलमाल 4 हमेशा से अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में रही है। करीना कपूर के फिल्म में ना होने के बाद, फिल्म से कभी आलिया भट्ट तो कभी श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ता रहा है।

लेकिन अब आया है कास्टिंग में एक नया ट्विस्ट और एक नया नाम है। और ये नाम है परिणीति चोपड़ा का। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा हाल ही में ढिशूम में एक गाने में नज़र आईं और तब से उनके फैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

Golmaal Again Cast

गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।अब खबर है कि परिणीती चोपड़ा ने फिल्म साइन कर भी ली है।
[रोहित मेरे पास गोलमाल 4 का ऑफर लेकर आए ही नहीं - करीना]

बस अब कास्ट की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वैसे भी अजय देवगन ने अरशद वारसी को एक ट्वीट में हिंट दे दिया था कि अगली दीवाली वो सबके साथ गोलमाल करने वाले हैं।

इसलिए फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल तो किसी को कोई डाउट नहीं है। अब देखना है कि फिल्म की फीमेल लीड कौन फाइनल होती है। सूत्रों की मानें तो गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी।
["शाहरूख - सलमान - आमिर...अगर इतने बड़े हो तो बड़प्पन दिखाओ"]

फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।

वैसे गोलमाल 4 ही नहीं, कई और ऐसी फिल्में हैं जिनकी कास्ट को लेकर अभी तक लोग कन्फ्यूजन में हैं -
फाइनल थी आलिया
रितेश देशमुख से लेकर श्रद्धा कपूर तक हर किसी का नाम फिल्म से जुड़ चुका है। माना तो ये भी जा रहा था कि आलिया भट्ट फिल्म के लिए फाइनल हैं। और लोग उन्हें अजय देवगन के साथ देखने के लिए काफी उत्साहित थे।



सन्स ऑफ सरदार 2

फिल्म का पोस्टर और रिलीज़ डेट तो अनाउंस हो चुका है लेकिन फिल्म को लेकर और कोई भी जानकारी किसी को नहीं है। बस इतना पता है कि फिल्म को अजय देवगन डायरेक्ट करेंगे और फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर बनेगी।

आनंद एल राय फिल्म
शाहरूख खान की इस फिल्म की हीरोइन कौन है पता नहीं। फिल्हाल तो फिल्म का नाम भी किसी को नहीं पता और सबने बस इंतज़ार करने को कहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म का नाम बंधुआ है और इसमें कैटरीना कैफ हैं।

किक 2
साजिद नाडियाडवाला ने जब से फिल्म पर बात कर ली है, तब से एक बार फिर फिल्म को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गईं हैं। फिल्म की हीरोइन कौन होगी इसमें लोगों को ज़्यादा दिलचस्पी है।

दबंग 3
फिल्म की हीरोइन को लेकर लोगों में बहुत ही ज़्यादा उत्साह है। शायद सलमान की हीरोइन होना वाकई बड़ी बात होती है। तभी तो सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्म को लेकर बात करना नहीं भूलती।
[अगर दबंग 3 में रज्जो है तो मैं हूं!]

नमस्ते इंग्लैंड
फिल्म की हीरोइनों पर बात अटकी और फिर पूरी फिल्म ही अटक गईं। फिलहाल फिल्म को लेकर एक ही आधिकारिक घोषणा हुई थी कि फिल्म बन रही है। कब, कहां, कैसे, क्यों और किसके साथ पता नहीं।

पद्मावती
हालांकि पद्मावती की लीड फाइनल है लेकिन फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा किसी ने नहीं की है। और फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच काफी तनातनी भी चल रही है। ऐसे में देखना है कि फिल्म की कास्ट रणवीर - शाहिद - दीपिका रहते हैं या बदल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X