CLASH: अक्षय कुमार से नहीं भिड़ेंगे अजय देवगन.. फिल्म पोस्टपोंड!
रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 यानि की रोबोट 2 भी दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। जबकि उसी वक्त अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्म गोलमाल 4 को लाने की बात कह चुके हैं।
लेकिन यदि रोबोट 2 अपने डेट में कोई बदलाव नहीं लाती है तो रोहित शेट्टी अपनी फिल्म पोस्टपोंड कर देंगे। दरअसल, दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के बाद रोहित फिलहाल किसी फिल्म के क्लैश करने के मूड में नहीं हैं।
अजय देवगन ने कहा- 'सलमान खान से अब तक मेरी दोस्ती है.. क्योंकि....'

शिवाय
अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 नवंबर 2016 की दिवाली पर को रिलीज होने वाली है।
सन्स ऑफ सरदार
'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।
बादशाहो
मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म बादशाहो अब 26 जनवरी में रिलीज ना होकर.. 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ दिखेंगी श्रुति हसन..
गोलमाल 4
रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म गोलमाल 4 पर काम शुरू करने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
सिंघम 3
गोलमाल 4 पर काम खत्म कर रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर काम शुरू कर देंगे। फिल्म में अजय देवगन का होना फाइनल ही है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।
कबीर
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम 'कबीर' कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन पहलाज निहलानी करेंगे। फिल्म बाबरी मस्जिद कांड पर बनेगी।
रेमो डिसूजा की फिल्म
अजय देवगन- सूरज पंचोली की फिल्म की शूटिंग अगस्त- सितंबर तक शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे। यह दो भाईयों की डांस- एक्शन फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications


















