ALERT: 2017 में होगा धमाका.. दो सुपरस्टार ने मिलाया हाथ.. जोड़ी FINAL
जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी की.. जिनकी अगली फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल, अजय देवगन अपनी फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शिवाय इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। खैर, अफवाहों की मानें तो देवगन फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है।
जी हां, दरअसल निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने आखिरकार 'गोलमाल 4' के लिए हाथ मिला लिया है। रोहित शेट्टी दिलवाले के बाद पहले 'राम लखन' पर काम शुरु करने वाले थे, लेकिन अब वे पहले गोलमाल बनाने वाले हैं। गोलमाल 4 जल्द ही फ्लोर पर भी आ जाएगी।
[25 साल, पांच 100 करोड़ी फिल्में.. इस 'सुपरस्टार' का हिसाब- किताब!]
सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी काफी समय से अजय देवगन से मीटिंग करना चाह रहे थे। लेकिन अजय व्यस्त थे। खैर, इस गुरुवार को अजय देवगन ने खुद रोहित शेट्टी से मुलाकात की है और लगभग 3 घंटों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही।
खबरों में है कि रोहित अजय देवगन के अलावा तुषार कपूर को अप्रोच कर चुके हैं। इतना ही नहीं, बल्कि रोहित फिल्म रिलीज की प्लानिंग भी कर रहे हैं। रोहित शेट्टी गोलमाल 4 को साल 2017 के अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) में रिलीज करना चाहते हैं।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications

