अजय देवगन ने ठुकराया यशराज फिल्म्स का 180 करोड़ी प्रोजेक्ट? बनने वाले थे सुपरविलेन!
बॉलीवुड से अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें आती हैं जो कि फैंस को चौंका देती हैं। लेकिन इस समय जो खबर सुपरस्टार अजय देवगन की तरफ से आ रही है वो निश्चित ही उनके फैंस को काफी दुखी करने वाली है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अजय देवगन ने यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है और इस धमाकेदार प्रोजेक्ट में अजय देवगन विलेन का किरदार निभाने वाले है।
हालांकि अब पता चला है कि अजय देवगन ने ये प्रोजेक्ट ठुकरा दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन एक सुपरविलेन की भूमिका में नजर आने वाले थे। ये एक सुपरहीरो फिल्म थी जो कि करीब 180 करोड़ के बजट में बनने वाली थी।

इस फिल्म से एक और खबर आई थी अहान पांडे इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले थे। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म से हाथ खीचनें के पीछे अजय देवगन का मुख्य कारण है उनका बिजी शेड्यूल।

मना करना पड़ा
इस समय लगातार वो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं। खबर है कि ये फिल्म काफी समय से एक सुपरविलेन के कारण अटकी हुई है और अजय देवगन इसका हिस्सा बनने वाले थे लेकिन मजबूरी में उनको फिल्म के लिए मना करना पड़ा है।

आरआरआर और भुज
अब देखना ये है कि इस बिग बजट फिल्म में किसी सुपरस्टार एंट्री होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस समय आरआरआर और भुज जैसी दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैँ।

फर्स्ट लुक
आरआरआर से हाल ही में उनका फर्स्ट लुक सामने आया था जो कि काफी तेजी से वायरल हुआ था चर्चा में रहा था।

काफी तगड़ा धमाका
इसको देखकर लग रहा है कि अजय देवगन अपने किरदार काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैं और इस फिल्म आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैँ।

वेब सीरीज
इसके अलावा खबर है कि अजय देवगन काफी जल्दी अपना वेब सीरीज डेब्यू भी करने वाले हैं और इसके लिए शूटिंग शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications