..................... एस एस राजामौली की RRR में भगत सिंह बने हैं अजय देवगन | Ajay Devgn may feature as Parshuram plays Bhagat Singh in SS Rajamouli's RRR - Hindi Filmibeat

RRR में भगत सिंह की भूमिका में हैं अजय देवगन, पोस्टर पर यूं दिखाई दे सकते हैं

RRR से अजय देवगन का पहला लुक उनके जन्मदिन पर, यानि कि आज 2 अप्रैल को दिन में 12 बजे रिलीज़ किया जाना है और हर कोई उनके अवतार को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन फैन्स हैं कि उन्हें इंतज़ार कहां? अब अगर कड़ियां जोड़ी जाएं तो माना जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन परशुराम के अवतार में दिख सकते हैं।

दरअसल, राजामौली की इस फिल्म में अजय देवगन, भगत सिंह के किरदार में दिखाई दे सकते हैं जो दोनों मुख्य किरदारों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बग़ावत करने का हौसला देता है।

ajay-devgn-plays-bhagat-singh-in-ss-rajamouli-s-rrr-poster-may-feature-as-parshuram-specualate-fans

लेकिन चूंकि राजामौली, अपनी फिल्म में स्वतंत्रता सेनानियों को सुपरहीरो की तरह दिखा रहे हैं, उनके पोस्टर पर भी उन्होंने अपने किरदारों का परिचय, रामायण के पात्रों के द्वारा करवाया है। जहां राम चरण तेजा को भगवान श्रीराम की तरह दिखाया गया वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट को सीता के रूप में।

ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है इस बार अजय देवगन, परशुराम के अवतार में दिखाई दे जाएं। वैसे भी जब ये फिल्म शुरू हुई थी तो इसका नाम राम रावण राज्यम बताया गया था जो कि रामायण के किरदारों से प्रेरित बताई जा रही थी। हालांकि, ऊपर दिया ये पोस्टर केवल एक फैन क्लब की कल्पना है।

लेकिन फैन्स की ये कल्पना, सच साबित होती है या नहीं पता नहीं। लेकिन अजय देवगन के कुछ आने वाले अवतार हम आपको दिखा देते हैं

मैदान

मैदान

मैदान, सैयद अब्दुल रहीम पर बनी एक बायोपिक है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होनी है। फिल्म में अजय देवगन, मशहूर फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने लगातार भारत को फुटबॉल का सुनहरा समय दिखाया जहां भारत ने लगातार कई पदक जीते थे।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म थियेटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही है और माना जा रहा है कि ये इंतज़ार, होली पर खत्म हो सकता है।

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1975 के भारत - पाकिस्तान युद्ध पर बनी है।

चाणक्य

चाणक्य

2022 में अजय देवगन, नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक बहुप्रतीक्षित है। ये फिल्म उनके करियर की काफी बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

मे डे

मे डे

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को मे डे नाम की एक थ्रिलर फिल्म में डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के को स्टार हैं।

गंगूबाई काठियवाड़ी

गंगूबाई काठियवाड़ी

गंगूबाई में अजय देवगन मशहूर गैंगस्टर करीम लाला की भूमिका में दिखाई देंगे जो गंगूबाई काठियावाड़ी को अपनी बहन मानता था। जब सबने गंगूबाई को दबाने की कोशिश की थी तब करीम लाला गंगूबाई के साथ खड़ा था।

थैंक गॉड

थैंक गॉड

इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न डे यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में अक्षय कुमार, भगवान श्रीकृष्ण के मॉडर्न अवतार में दिखाई दिए थे।

सुपरविलेन?

सुपरविलेन?

इसके अलावा, अजय देवगन का नाम, यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है। ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन विलेन की भूमिका निभाएंगे और अहान पांडे हीरो के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।

गलवान वैली पर भी फिल्म

गलवान वैली पर भी फिल्म

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X