अजय देवगन बनेंगे खतरनाक विलेन, साउथ सुपरस्टार अजीत से होगा तगड़ा मुकाबला !
अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में बिजी हैं। इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध दास्तां पर आधारित है। इस बीच ये खबर आ रही है कि अजय देवगन अपनी हीरो की छवि को विलेन में बनने के लिए तैयार है।
वो भी साउथ सुपरस्टार अजीत की फिल्म में। साउथ और हिंदी सिनेमा इन दिनों एक पटरी पर चलने की कवायद में है। पहले जहां साउथ रीमेक फिल्मों में हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स नजर आते थे। वहीं एक्ट्रेस के साथ अब बॅालीवुड के कई मेल स्टार्स भी साउथ की तरफ अपने कदम बड़ा रहे हैं।

फिर चाहे मामला विलेन बनने का क्यों ना हो। अक्षय कुमार के बाद ये काम अब अजय देवगन करने जा रहे हैं। खबर है कि सुपरस्टार अजीत की एक बड़ी फिल्म के प्रोडक्शन का काम चल रहा है। थाला 60 और अजीत 60 फिल्म का नाम बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण बोनू कपूर कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत के अपोजिट विलेन की भूमिका अजय देवगन निभायेंगे। बोनू कपूर ने इसके लिए उन्हें संपर्क किया है। हाल ही में बोनू कपूर ने ये बताया था कि उनकी एक फिल्म सितंबर से फ्लोर पर जाने वाली है। वो फिल्म यही बताई जा रही है।
बता दें कि अजय देवगन से पहले निगेटिव भूमिका में ये सभी सुपरस्टार वाहवाही बटोर चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications