#Alert: अजय देवगन की दबंग वापसी...एक दम सिंघम स्टाईल

अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट काफी धमाकेदार हो सकता है। क्योंकि एक बार फिर वो दबंगई वाले सिंघम बनने जा रहे हैं। जी हां, एक और पुलिस ऑफिसर की भूमिका पर सिंघम 3 नहीं...

हवाला कांड वाले दबंग पुलिस ऑफिसर याद हैं? एसपी गौरव तिवारी? अब उन पर बनने जा रही है एक फिल्म और इस फिल्म में दबंग गौरव का किरदार निभाएंगे सिंघम अजय देवगन! जी हां, यानि कि अजय देवगन अपने बेस्ट फॉर्म में एक बार फिर वापस आ रहे हैं।

वैसे भी काफी समय हो गया अजय देवगन को बॉक्स ऑफिस पर दंगल काटते। हालांकि दृश्यम में उन्हें देखकर दर्शकों को काफी मज़ा आया था लेकिन इस बार की कहानी में बॉक्स ऑफिस स्कोप भी काफी ज़्यादा है।

ajay-devgn-play-hawala-racket-buster-sp-gaurav-tiwari

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के एसपी गौरव तिवारी ट्रांसफर को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। एसपी गौरव तिवारी ने एक्सिस बैंक में हुए देश के सबसे बड़े 500 करोड़ से ज्यादा के हवाला घोटाले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई है।
[#AlsoRead: 10 साल बाद के 'अजय देवगन' को सलाम ठोंक लीजिए]

6 महीने में ही गौरव तिवारी का ट्रांसफर कटनी से छिंदवाड़ा कर दिया गया है। और इस बात को लेकर पुरुष, महिलाएं और स्टूडेंट, कर्मचारी सभी सड़क पर उतर गए हैं।

अब गौरव की कहानी में मधुर भंडारकर को अपना अगला हीरो दिख गया है। वो कटनी भी पहुंच चुके हैं और इस मामले से जुड़ी फुटेज भी मांग रहे हैं। बस देखना है कि आगे क्या ये प्लान वाकई एक दबंग फिल्म में तब्दील हो पाता है या नहीं।
[#JustIn: शाहरूख - आमिर के हाथ से निकली ये रीमेक...अजय देवगन की एंट्री!]

जानिए अजय देवगन से जुड़े आने वाले 10 प्रोजेक्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X