Wow.. अजय देवगन की 'शिवाय' में सबकुछ परफेक्ट.. लोकेशन से लेकर खिलौने तक!
[गपशप] अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शिवाय' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2015 से ही शुरू हो चुकी है और अजय देवगन इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करते दिख रहे हैं।
शिवाय में अजय देवगन 10 साल की बेटी के पिता के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं एबीगेल ईम्स। एबीगेल ने कई मशहूर हॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल से अपना नाम कमाया है और वो एक बेहतरीन एक्टर हैं।
PIC of the DAY: अजय देवगन- अक्षय कुमार की BEST दोस्ती
बहरहाल, अजय देवगन ने इस फिल्म में एबीगेल के लिए एक रूम तैयार किया है, जिसके लिए उन्होंने लगभग 2000 खिलौने ऑडर किये हैं। जी हां.. 2000.. दरअसल, अजय देवगन चाहते हैं कि फिल्म में गौरा का कमरा वैसा ही दिखे, जैसा 10 साल की लड़कियों का कमरा होता है।
फिल्म से जुड़े एक सदस्य के अनुसार, अजय देवगन इस फिल्म में सबकुछ परफेक्ट चाहते हैं। लिहाजा, वे छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं। हम्मम.. यह जानकर लगता है कि अजय देवगन इस दिवाली कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं।
बहरहाल, यहां जानिए अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

