अजय देवगन ने कहा- 'सलमान खान से अब तक मेरी दोस्ती है.. क्योंकि....'
सलमान खान से अपनी दोस्ती पर बात करते हुए 'शिवाय' सुपरस्टार ने कहा कि हमारी दोस्ती का राज है, एक दूसरे की जिंदगी में दखल ना देना। बता दें, अजय देवगन और सलमान खान सालों पुराने दोस्त हैं।
इस दोस्ती पर अजय देवगन ने कहा- मैं किसी की जिंदगी में दखल नहीं देता, ना ही दूसरे मेरी ज़िंदगी में देते हैं। सलमान खान और मैं लगभग एक ही साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए थे। हम यहां 25 सालों से हैं। सभी जानते हैं कि हम ज्यादा मिलते नहीं, पार्टी नहीं करते। लेकिन मैं हमेशा अपने दोस्तों के साथ हूं.. और मेरे दोस्त मेरे साथ। यह बहुत है..
'काजोल- अजय देवगन से जुड़ी यह 'शिवाय' अफवाह.. बिल्कुल गलत है....'

हम्मम.. हम भी उम्मीद करते हैं कि इनकी दोस्ती हमेशा यूं ही बनी रहे। बहरहाल, यहां जानते हैं बॉलीवुड में इनकी तरह और कितने दोस्त हैं-
रोहित शेट्टी- अजय देवगन
रोहित शेट्टी और अजय देवगन पिछले 26 साल से एक दूसरे को जानते हैं। पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
फरहान अख्तर- रितेश सिधवानी
फरहान अख्तर- रितेश सिधवानी की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है। दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी खोली है। इनकी दोस्ती सालों पुरानी है।
शाहरूख खान- करण जौहर
शाहरूख खान- करण जौहर की दोस्ती पर शायद कोई टिप्पणी करना सही नहीं रहेगा। दोनों साथ काम करें या ना करें.. कोई इन पर कितनी ही उंगली क्यों ना उठाए.. इनकी दोस्ती हमेशा परफेक्ट रहती है।
अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह
ये हैं नए ज़माने जय-वीरू.. इनकी दोस्ती कॉफी विद करण में खुलकर सामने आई थी। फिर क्या था.. हर शो, हर फंक्शन में रणवीर- अर्जुन की दोस्ती लाइमलाइट में रहने लगी।
रणबीर कपूर- अयान मुखर्जी
प्रोफेशनल लाइफ में तो ये जोड़ी सुपरहिट है ही.. लेकिन पर्सनल लाइफ में भी ये काफी अच्छे दोस्त हैं।
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा
करीना कपूर के हर फंक्शन, हर पार्टी में अमृता अरोड़ा को देखा जाता है। दोनों काफी अच्छी बॉण्ड शेयर करती हैं।
साजिद नाडियावाला- सलमान खान
साजिद- सलमान खान की दोस्ती भी लगभग दो दशक पुरानी है। पर्सनल लाइफ के साथ साथ दोनों प्रोफेशनल लाइफ में भी हिट हैं।
अभिषेक बच्चन- गोल्डी बहल
अभिषेक बच्चन- गोल्डी बहल की दोस्ती बचपन की है। साल 1982 में दोनों फिल्म के सेट पर मिले थे। और तब से आज तक ये साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications







