Alert..ये क्या करने जा रहे हैं ..अजय देवगन..जहां पर बॉलीवुड का नामों निशान नहीं..

अजय देवगन और नाना पाटेकर साथ मिलकर एक मराठी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर लीड किरदार निभायेंगे।

By Prachi Dixit

एक्टिंग के साथ अजय देवगन बतौर निर्माता अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। शिवाय के बाद इन दिनों उनका सारा फोकस बादशाहो और गोलमाल अगेन पर है। लेकिन इससे पहले खबर आयी है कि अजय देवगन ने फिर से निर्माण की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है।

अजय देवगन एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। यह एक मराठी फिल्म होगी। इसमें उनका साथ नाना पाटेकर देंगे। इसके अलावा निर्देशक अभिनव शुक्ला भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं।

इस फिल्म में नाना पाटेकर लीड किरदार में दिखाई देंगे। यह एक गंभीर विषय पर आधारित फिल्म हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब अजय देवगन हिंदी फिल्मों के साथ मराठी सिनेमा पर भी अपना ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं।

ajay devgn

इससे पहले उन्होंने 2014 में विट्टी डांडू मराठी फिल्म का निर्माण किया था। कम बजट में मराठी सिनेमा से होने वाले बड़े फायदे को अजय समझने लगे हैं। इसके साथ नाना पाटेकर भी हिंदी फिल्मों से अधिक मराठी फिल्मों को महत्व दे रहे हैं।

सैराट के बाद मराठी सिनेमा की लोकप्रियता में भी बड़ा बदलाव आया है। इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मराठी सिनेमा का दायरा बढ़ा दिया है। बॅालीवुड के कई निर्माता अब मराठी सिनेमा की तरफ अपना कदम बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X