पहले फिल्म तो बना लीजिए..CLASH बाद में करवाइएगा...

By Shweta

हाल में ही गोलमाल 4 के बारे में कंफर्म किया गया कि फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी। गोलमाल सिरीज के फैन्स काफी खुश भी हुए कि आखिरकार फिल्म बनेगी और अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी परदे पर धमाल मचाएगी। लेकिन इस कहानी में अब जरा ट्विस्ट आ गया है।

ऐसा लगता है कि अजय देवगन कि सारी फिल्में ही आजकल क्लैश कर ही जाती है। अब क्लैश करने का मतलब है किसी ना किसी को तो घाटा लगना तय है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय भी इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है और शिवाय के साथ करण जौहर की ए दिल मुश्किल भी दिवाली के ही दिन आएगी।

Golmaal 4 and Aankhen 2

अब अजय देवगन को अपनी फिल्म पर इतना भरोसा है कि वो फिल्म के क्लैश के लिए भी तैयार हो गए। पहले भी वो जब तक है जान के साथ सन ऑफ सरदार रिलीज कर 100 करोड़ की कमाई अपनी फिल्म की करवा चुके हैं। अब अगली साल अजय देवगन की गोलमाल 4 के साथ अमिताभ बच्चन की आखें 2 भी क्लैश करेगी।

ये सब तो ठीक है लेकिन जो सबसे अजीब बात है वो ये है कि फिल्म अब तक बननी शुरू भी नहीं हुई और क्लैश की खबरें आनी शुरू भी हो गईं। गोलमाल 4 के बारे में भी अभी काफी चीजें फाइनल होना बाकी है तो इधर भी आखें 2 में इलियान डिक्रूज का नाम तो अनाउंस कर दिया गया लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहींं है।

वैसे एक बात और जो आपको काफी मजेदार लगेगी वो ये कि गोलमाल 4 और आखें 2 दोनों में ही अरशद वारसी हैं और दोनों ही फिल्मों में अरशद वारसी का रोल है और उनकी दोनों ही फिल्में कैसे एक साथ रिलीज हो सकती हैं।

और तो और एक फिल्म में अजय देवगन तो दूसरी फिल्म में अमिताभ बच्चन। अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के रिश्ते काफी अच्छे हैं इसलिए भी इस बात का चांस ज्यादा है कि दोनों फिल्में साथ में रिलीज ना हो। खैर हम तो यही कहेंगे कि पहले इस साल की दिवाली पर होने वाला क्लैश देख लें फिर अगले साल की देखेंगे।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म भी काफी समय बाद एक साथ आ रही है और आ भी रही है गोलमाल 4। अब भला दर्शक तो कन्फ्यूज करेंगे ही कि आखिर करें तो करें क्या।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X