अजय देवगन ने भुलाया गुस्सा, इस सुपरस्टार से फिर मिलाया हाथ, एक और 100 करोड़ी फिल्म!
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनते बिगड़ते रिश्तों का किस्सा तो चलता ही रहता है। कभी दोस्तों के बीच दरार आ जाती है तो कभी दो लोगों के बीच की दरार दोस्ती में बदल जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा बी-टाउन में देखने को मिला। जब बॉलीवुड के एक दिग्गज फिल्म मेकर और बड़े अभिनेता के बीच फिर से दोस्ती होते हुए देखी गई। हम बात कर रहे हैं करण जौहर और सुपरस्टार अजय देवगन की। दोनों के कोल्ड वॉर का किस्सा अगर आपको नहीं पता है तो हम आपको बताते हैं।
[Happy Birthday Shahrukh: इतने सिंपल हैं बॉलिवुड के किंग, 7 बातों ने बनाया सबसे बड़ा सुपरस्टार]
जी हां! लंबे समय से दोनों के बीच बातचीत बंद थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों एक बार फिर से गिले-शिकवे भुला कर साथ आ गए हैं। करण जौहर और काजोल इंडस्ट्री के बेस्ट फ्रेंड्स में से थे। इस दोस्ती की वजह से करण और अजय भी काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन इस दोस्ती में दरार तब आई जब अजय देवगन की शिवाय के साथ करण जौहर ने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज कर दी थी। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हुई और नुकसान दोनों का ही हुआ।

हालांकि दोनों काफी समय बाद अब एक-दूसरे से बातचीत फिर से शुरू कर चुके हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो करण और अजय को यश राज स्टूडियो में साथ में सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था। वहीं इसके चलते ये भी माना जा रहा है कि दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकते हैं। अजय देवगन इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'काल' में साथ काम कर चुके हैं। वहीं दो सुपरस्टार्स की इस जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इसी बात पर आगे जानें अजय देवगन की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications