..................... 21 साल बाद भंसाली के साथ काम करेंगे अजय देवगन, फाइनल किये शूटिंग के डेट्स, ये है खास प्रोजेक्ट! Ajay Devgn may start Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi shooting giving ten days of alia bhatt film - Hindi Filmibeat

21 साल बाद भंसाली के साथ काम करेंगे अजय देवगन, फाइनल किये शूटिंग के डेट्स, ये है खास प्रोजेक्ट!

वैसे तो अजय देवगन के पास फिल्मों की लंबी कतार लगी हुई है। वह बैक टू बैक नई फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं और पिछली फिल्मों की शूटिंग का काम खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। अजय देवगन को लेकर चर्चा है कि वह सालों के बाद संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर काम करने जा रहे हैं।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन एक रोल निभाने जा रहे हैं। अब नई डिटेल्स ये सामने आ रही है कि अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए 10 दिन का समय भी निकाल लिया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन गंगूबाई काठियावाड़ी में अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। करीम लाला नाम के किरदार में वह नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी तय कर लिया है कि वह हैदराबाद में जारी मे डे फिल्म की शूटिंग पूरी करके संजयलीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए वह 10 दिन का समय निकाल रहे हैं। उनका खतरनाक गैंगस्टार का रोल है और इसे कैमियो के तौर पर देखा जा रहा है।

अजय देवगन बनेंगे आलिया भट्ट के भाई

अजय देवगन बनेंगे आलिया भट्ट के भाई

अजय देवगन का रोल फिल्म में आलिया भट्ट के साथ जुड़ा हुआ है। करीम लाला जिसका रोल वह अदा करने जा रहे हैं वह गंगूबाई को अपनी बहन माना करते थे। इसका मतलब ये है कि वह आलिया के भाई के रोल में दिखेंगे। खैर अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस तरह की खबरें तो सामने नहीं आई हैं।

अजय देवगन का गैंगस्टर रोल

अजय देवगन का गैंगस्टर रोल

बताया जा रहा है कि करीम लाला ने गंगूबाई के जीवन में अहम रोल निभाया था। इस डॉन ने ही गंगू का साथ दिया और गंगूबाई की मदद की थी। करीम लाला की मदद से ही उन्होंने देश के कई शहरों में कोठे खोले और वह फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली पहली महिला बन गई थीं।

सालों बाद संजय लीला भंसाली और अजय देवगन आए साथ

सालों बाद संजय लीला भंसाली और अजय देवगन आए साथ

21 साल पहले संजयलीला भंसाली और अजय देवगन ने साथ में काम किया था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान के साथ आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में अजय देवगन नजर आए थे। जिसे भंसाली ने ही बनाया था।

 आलिया भट्ट संग दूसरी फिल्म

आलिया भट्ट संग दूसरी फिल्म

अजय देवगन और आलिया भट्ट की साथ में ये दूसरी फिल्म होगी। इसके अलावा दोनों ने साथ में आरआरआर में भी काम किया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दशहरा पर रिलीज हो रही है।

गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट

गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट

खबरें हैं कि संजयलीला भंसाली तेजी से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इस साल दिवाली पर गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज करेंगे। दिवाली पर जर्सी और रक्षाबंधन जैसी फिल्में भी कतार में है।

पहले भी अजय देवगन निभा चुके गैंगस्टर का रोल

पहले भी अजय देवगन निभा चुके गैंगस्टर का रोल

अजय देवगन की साल 2010 में आई वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में उन्होंने गैंगस्टर का रोल निभाया था। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X