आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन की एंट्री, खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार-धमाकेदार खबर!

आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस समय बॉलीवुड का सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट है। इस बार आलिया भट्ट एकदम अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब जो इस फिल्म से लेटेस्ट खबरें सामने आ रही हैं वह फैंस को खुश कर देंगी। जी हां, गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अजय देवगन की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को अजय देवगन ज्वाइन कर सकते हैं।

फिलहाल खबरें ये हैं कि अजय देवगन इस फिल्म में कैमियो के तौर पर नजर आ सकते हैं। खास बात ये हैं कि उनका जो रोल होगा वह काफी दमदार होने जा रहा है। वह एक खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभा सकते हैं। अगर ये खबरें सही साबित हुई तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये फिलहाल सबसे तगड़ी खबर हैं। लेकिन अभी इस पर ऑफिशियल पुष्टि होना बाकि है।

वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट और अजय देवगन आरआरआर में भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर, रामचरण के अलावा आलिया व अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X