सिंबा से अजय देवगन की धमाकेदार 'सिंघम' LOOK वायरल- धमाकेदार होगा कैमियो
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में गोलमाल के पूरे कास्ट के साथ साथ अजय देवगन भी खास कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि अजय देवगन के कैमियो को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.. लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जहां अजय देवगन की हल्की सी झलक देखने को मिली है। इस तस्वीर की मानें तो फिल्म में अजय देवगन भी पुलिस बने नजर आएंगे।
रोहित शेट्टी की 'सिंबा'- रणवीर सिंह के साथ जुड़ गए 4 खास स्टार्स
अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी ने गोलमाल सीरिज के अलावा.. सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में भी काम किया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। सिंबा में भी अजय देवगन कुछ सिंघम लुक में ही नजर आ सकते हैं। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह बड़ा सरप्राइज होगा।

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। उनका लुक भी सिंघम और दबंग से मिलता जुलता ही लगता है। लेकिन रणवीर की अपनी स्टाइल है, जो इस किरदार को अलग बनाता है।
रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।
बहरहाल, यहां देंखे पुलिस के किरदार में जिन स्टार्स ने मचाया है धमाल-


Click it and Unblock the Notifications