प्रभास की आदिपुरुष से अजय देवगन बाहर, कृति सैनन करेंगी सीता का रोल? 400 करोड़ी फिल्म से नई डिटेल्स
साल 2020 की इकलौती सुपरहिट फिल्म तान्हाजी बनाने वाले ओम राउत अपने सुपर चर्चित फिल्म आदिपुरुष को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म में भगवान राम के लिए प्रभास और रावण के रोल के लिए सैफ अली खान फाइनल हो चुके हैं। ऐसे में भगवान शिव की भूमिका में अजय देवगन की चर्चा थी। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म के सूत्रों ने बताया है कि अजय देवगन भगवान शिव का रोल निभाने वाले नहीं हैं।
भगवान शिव के रोल में अजय देवगन की खबरों को सूत्रों ने गलत बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अजय देवगन इन दिनों अपने तमाम बड़े प्रोजेक्ट के चलते बिजी हैं और वह इस मेगा बजट में काम नहीं कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि अजय देवगन के पास यशराज फिल्म्स का भी एक बड़ा प्रोजेक्ट हैं और वहीं आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में भी अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
आदिपुरुष को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स का कहना है कि अजय देवगन भगवान शिव के रोल में नजर नहीं आएंगे। इसकी पीछे की वजह ये सामने आई है कि तान्हाजी स्टार अजय देवगन अपनी आगामी फिल्मों से फ्री नहीं हुए हैं। अजय देवगन की झोली में फिलहाल कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications