#Respect: पुरानी बेइज़्जती...झगड़े भूलकर, अजय देवगन कर रहे हैं गोलमाल 4!

अजय देवगन गोलमाल 4 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और एक बार फिर दीवाली पर हंसी के दंगे होंगे। लेकिन इन हंसी के दंगों के लिए अजय देवगन ने पुरानी सारे बातें और झगड़े भूलकर फिल्म साइन की है।

अजय देवगन गोलमाल 4 के साथ वापस हंसी खुशी परदे पर दीवाली धमाका करेंगे। लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी चीज़ों को पीछे छोड़ा है जिनमें झगड़े मुख्य हैं।

पहला झगड़ा है यशराज फिल्म्स के साथ जो खत्म करने के बाद, अजय काफी साल बाद यशराज स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो और रोहित शेट्टी भी काफी समय बाद एक साथ परदे पर आ रहे हैं।

ajay-devgn-is-doig-golmaal-4-putting-aside-the-royal-fight

लेकिन सबसे बड़ी दिलवाले फीलिंग आपको आएगी फिल्म की हीरोइन का नाम सुनकर। अजय देवगन ने खुद परिणीति चोपड़ा का नाम फिल्म के लिए सुझाया।

अब जिन्हें नहीं पता है, उन्हें बता दें कि अजय देवगन प्रियंका चोपड़ा के बीच काफी पहले से संबंध खराब हैं और इसकी वजह थी कि प्रियंका चोपड़ा अजय देवगन की फिल्म बीच में छोड़कर अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने लगी।

यही कारण था कि अजय देवगन ने जय गंगाजल में कोई कैमियो नहीं दिया। जबकि वो फिल्म को थोड़ी पब्लिसिटी तो दिला ही सकते थे। बहरहाल, अब जब बात प्रियंका और अक्षय की हो रही है तो उनके बीच की लड़ाई भी याद दिला ही देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X