VIDEO: 'शिवाय' का खतरनाक सीन.. लेकिन फाइटर हैं अजय देवगन.. किया शूट!
[गपशप] अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया पहुंच चुके हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो बाहर आया है, जहां खतरनाक सीन शूट किया जा है। ।
इस वीडियो में हम पूटी शिवाय टीम के साथ अजय देवगन को शूटिंग करते देख सकते हैं। साथ ही दिख रही है बुल्गेरिया की वादियां। फिल्म की लोकेशन काफी शानदार है और कोई शक नहीं कि शिवाय बाकी फिल्मों से तो काफी अलग दिखने वाली है। खासकर इस सीन को देखकर हम फिल्म के लिए बेसब्र हैं।
BOX OFFICE: शिवाय vs ऐ दिल है मुश्किल.. करण जौहर को पीछे छोड़ेंगे अजय!
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला शे़ड्यूल मसूरी में शुरू हुआ और दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हो चुका है। अब फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है।
यहां देखें वीडियो.. शिवाय की शूटिंग करते अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications

