DHAMAKA: 2017 में अजय देवगन की तीन फिल्में.. बैक 2 बैक.. 'गोलमाल 4' भी फाइनल!
[गपशप] अजय देवगन और रोहित शेट्टी की अगली फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल, अजय देवगन अपनी फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शिवाय इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। खैर, अफवाहों की मानें तो देवगन फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है।
जी हां, दरअसल निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी दूसरे प्रोजेक्ट्स से पहले गोलमाल 4 पर काम शुरू करना चाहते हैं। फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट कर काम चल रहा है। गोलमाल सीरिज की तीन सुपरहिट फिल्मों के बाद अब रोहित शेट्टी पर काफी प्रेसर है। वे भी गोलमाल 4 को धमाकेदार बनाना चाहते हैं।
ALERT: सलमान, शाहरूख के बाद अजय देवगन देंगे सरप्राइज
हालांकि फिल्म के कास्ट को लेकर अभी तक रोहित शेट्टी ने कोई हिंट नहीं दिया है। लेकिन खबरों में है कि रोहित अजय देवगन और तुषार कपूर को अप्रोच कर चुके हैं। इतना ही नहीं, बल्कि रोहित फिल्म रिलीज की प्लानिंग भी कर रहे हैं। रोहित शेट्टी गोलमाल 4 को साल 2017 के अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) में रिलीज करना चाहते हैं।
बता दें, रोहित शेट्टी के हाथों में गोलमाल 4 के अलावा राम लखन रीमेक और सिंघम 3 भी है। लेकिन रोहित गोलमाल 4 से काम शुरू करना चाहते हैं। वहीं, यदि गोलमाल अगले साल रिलीज होती है तो साल 2017 में फैंस को अजय देवगन की 3 फिल्में बैक टू बैक देखने को मिलने वाली है- बादशाहो, सन्स ऑफ सरदार और गोलमाल 4..
बहरहाल, यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications

