शाहरूख, आमिर के खिलाफ एक शब्द नहीं.... अजय देवगन का REACTION

By Neeti

अजय देवगन और शाहरूख खान के खिलाफ भले ही बोलने वाले कितनी ही लड़ाई क्यों ना करा लें.. लेकिन सच तो यह है कि इनके दिल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं है। हाल ही में शिवाय के ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन के रिएक्शन से यह साफ साफ दिखा।

''अजय देवगन हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहेंगे.. मुझे पता है.. ''

शिवाय ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन से सलमान और शाहरूख को लेकर कई सवाल किये गए। ऐसे में एक फैन ने काफी एक्साइटेड होकर अजय देवगन से कहा कि, बॉलीवुड में सिर्फ एक ही कैरेक्टर एक्टर है.. वह आप हैं.. शाहरूख तो शाहरूख हैं.. आमिर आमिर हैं.. लेकिन आप सुल्तान से लेकर मिर्जिया और कई तरह के कैरेक्टर निभा ले जाते हैं।

अजय देवगन की फिल्म में NO सलमान खान.. फैंस को झटका!

बहरहाल, जैसे ही फैन ने शाहरूख, आमिर वाली लाइन शुरू की। अजय देवगन ने बीच में ही टोकते हुए कहा- मुझे लगता है शाहरूख, आमिर.. सभी एक्टर शानदार हैं.. लिहाजा, हमें उन पर नहीं जाना चाहिए।

इसके साथ ही अजय देवगन ने खुद की तुलना सलमान- शाहरूख से होने पर साफ साफ कहा कि सलमान- शाहरूख अपनी जगह हैं.. मैं अपनी जगह हूं.. इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X