20 साल बाद अपनी इस हिट फिल्म के पार्ट 2 में धमाकेदार एंट्री लेंगे अजय देवगन, बड़ी खबर !
20 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगन की इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन, नेहा, अरशद वारसी और मयूरी कांगो स्टारर फिल्म 'होगी प्यार की जीत' की। इस फिल्म के भाग 2 को बनाने की प्लानिंग चल रही हैं। मिली जानकारी अनुसार इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के पार्ट 2 की कहानी लिखी जा रही है।
आपको बता दें कि 20 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को गदर फेम अनिल शर्मा ने बनाया था। वह इन दिनों इसी फिल्म के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कहानी का काम लगभग खत्म होने के कगार पर है। बहुत जल्द इसकी कास्टिंग पर भी काम शुरू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस बार भी ये फिल्म मल्टी स्टारर होने वाली है। फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि राजकुमार राव को इस सीक्वल में मुख्य भूमिका में कास्ट किया जाए। हालांकि अभी तक राजकुमार का नाम फाइनल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।
गौरतलब है कि 1999 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। फिल्म के सांग हिट रहे थे। साथ ही फिल्म ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन पहली पसंद नहीं थें। उनसे पहले ये फिल्म आमिर खान के पास गई थी। लेकिन मामला जम नहीं पाया। अंत में ये फिल्म अजय देवगन के खाते में आ गई।
बहरहाल, यहां देखिए 90 के अजय देवगन की अनदेखी तस्वीरें, जो कि बेहद मजेदार है..


Click it and Unblock the Notifications
