Dear अजय देवगन.. सुपरस्टार होकर ऐसी हरकत.. अच्छी बात नहीं!
साल 2016 की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में एक था- बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकार। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान के होने को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ.. यहां तक की फिल्म बंद होने की कगार पर आ गई।
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' रिलीज से पहले.. अक्षय कुमार को करारा झटका
बहरहाल, जहां करण जौहर अपनी फिल्म को लेकर जूझ रह थे। वहीं, अजय देवगन ने सीधे सीधे बयान दिया था कि मैं अब किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ कोई काम नहीं करूंगा।

हम्म.. खैर, अजय देवगन की आगामी फिल्म बादशाहो का नया गाना रिलीज किया गया है- मेरे रश्के क़मर.. नुसरत फतेह अली खान के इस गाने को बादशाहो में आवाज ही है- राहत फतेह अली खान ने। जी हां, अजय देवगन की बादशाहो से पाकिस्तानी सिंगर जुड़े हैं.. लेकिन इससे एक्टर को कोई आपत्ति नहीं।
सूत्रों की मानें तो अजय देवगन का यह बदलाव देखकर सभी हैरान हैं। ठीक एक साल पहले अजय जिसके विरोध में आवाज लगा रहे थे.. अब अपनी फिल्म के लिए अजय वही कर रहे हैं.. और उन्हें कोई परेशानी नहीं। खैर.. इसे कहते हैं रंग बदलना..
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications