..................... Ajay Devgn don't want to work with big stars - Hindi Filmibeat

OUCH.. अजय देवगन नहीं करेंगे इन 'सुपरस्टार्स' के साथ काम.. अक्षय कुमार और..

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन क्यों आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम नहीं करना चाहते। जानें यहां।

By Neeti

अजय देवगन बॉलीवुड के उन एक्टरों में हैं, जिन्होंने दो हीरो वाली फिल्मों में काम करने से कभी इंकार नहीं किया है। आमिर खान के साथ इश्क हो या सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम.. यदि अजय देवगन का किरदार दमदार है, तो वह फिल्म में जान डाल देते हैं।

लेकिन अब वे ना तो अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं, ना ही आमिर खान के साथ.. हम्मम.. लेकिन यह किसी कंपिटिशन या लड़ाई की वजह से नहीं, बल्कि बात कुछ और ही है।

एक नहीं.. 5 विलेन.. दमदार.. जिनका मुकाबला करेंगे अजय देवगन!

ajay devgn

दरअसल, हाल ही में अजय देवगन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अक्षय कुमार और आमिर खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं, लेकिन दो कलाकारों के कारण बजट इतना बढ़ जाएगा कि फिल्म की लागत वसूलना मुश्किल हो जाएगी। इसलिए इस तरह की फिल्म बनना अब संभव नहीं है।

बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-

शिवाय

अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 नवंबर 2016 की दिवाली पर को रिलीज होने वाली है।

सन्स ऑफ सरदार

'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।

बादशाहो

मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म बादशाहो अब 26 जनवरी में रिलीज ना होकर.. 12 मई 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ दिखेंगी श्रुति हसन..

गोलमाल 4

रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म गोलमाल 4 पर काम शुरू करने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

सिंघम 3

गोलमाल 4 पर काम खत्म कर रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर काम शुरू कर देंगे। फिल्म में अजय देवगन का होना फाइनल ही है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

कबीर

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम 'कबीर' कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन पहलाज निहलानी करेंगे। फिल्म बाबरी मस्जिद कांड पर बनेगी।

रेमो डिसूजा की फिल्म

अजय देवगन- सूरज पंचोली की फिल्म की शूटिंग अगस्त- सितंबर तक शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे। यह दो भाईयों की डांस- एक्शन फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X