शाहरूख खान का दिया धोखा नहीं भूले अजय देवगन, इसलिए आज तक नहीं देखी DDLJ
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज़ को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात है जिसकी पुष्टि आज तक किसी ने नहीं की है। ये अफवाह है कि अजय देवगन ने आज तक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे नहीं देखी है। हालांकि इसका कारण किसी को नहीं पता। ये खबर सच है या झूठ ये भी किसी को नहीं पता।
लेकिन अगर ये खबर सच है तो इसका कारण भी वाजिब ही लगता है। और कारण जानने के लिए चलना पड़ेगा एक दूसरी फिल्म के सेट पर। फिल्म का नाम था - करण अर्जुन।

सबसे पहले राकेश रोशन की इस फिल्म के हीरो थे शाहरूख खान और अजय देवगन। अजय देवगन ने फिल्म साईन कर ली थी लेकिन फिर उन्हें लगा कि शाहरूख वाला किरदार फिल्म पर ज़्यादा हावी हो सकता है और उन्होंने राकेश रोशन से शाहरूख वाला किरदार करने की डिमांड कर डाली।
राकेश रोशन असमंजस में पड़ गए। उन्होंने अजय देवगन और शाहरूख को साथ बैठकर बात करने को कहा। अजय देवगन और शाहरूख साथ बैठे और दोनों ने एक साथ ही तय किया कि दोनों ही फिल्म छोड़ देते हैं।
गौरतलब है कि उस समय शाहरूख खान भी फिल्म की कहानी से ज़्यादा सहमत नहीं थे। ऐसे में दोनों ने ही फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। अजय ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि शाहरूख अभी भी फिल्म कर रहे हैं। और दोनों के बीच लगभग 20 सालों तक एक कोल्ड वॉर रही।
अब अजय देवगन ने आखिरकार फिल्म देखी या नहीं पता नहीं, लेकिन हम उन्हें बता देते हैं फिल्म की कुछ बेहद खास यादें, जिन्हें परदे पर देखे बिना रहना नाइंसाफी है -


Click it and Unblock the Notifications

