सलमान- शाहरूख की 100 करोड़ी फिल्मों को अजय देवगन का चैलेंज!

[गपशप] अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' 31 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, हाल ही में एक्टर को मुंबई में फिल्म प्रमोशन के दौरान देखा गया था। उनके साथ फिल्म की को-स्टार तब्बू भी मौजूद थीं। प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने बताया कि दृश्यम क्यों दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

ajay devgn

अजय अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत कॉफिडेंट हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि 'दृश्यम जैसी फिल्में दर्शकों की वजह से सफल होती हैं। लोग फिल्म के बारे में बातें करते हैं, जो दूसरे को सिनेमाघर तक पहुंचा देता है। यह एक दमदार फिल्म है और दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।'

उन्होंने कहा कि, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म पहले दिन कितनी बॉक्स ऑफिस कमाई करती है। लेकिन मुझे पता है कि धीरे धीरे यह दर्शकों का ध्यान आकर्षिक करेगी।'

OMg! शाहरूख- अजय देवगन साथ साथ.. किस फिल्म की है तैयारी!

अजय देवगन ने साफ शब्दों में कहा कि, दृश्यम जैसी फिल्मों का प्रमोशन करना बेहद मुश्किल है। न ही इसमें धमाकेदार बॉलीवुड गाने हैं, न ही कुछ ऐसे सीन। यह एक गंभीर कहानी है। जो सीधे दर्शकों के दिल में उतरेगी।' बता दें, निशिकांत कामत ने निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

रणवीर सिंह- अर्जुन कपूर ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक.. पड़ा मंहगा!

बहरहाल, अजय देवगन की दृश्यम से पहले 17 जुलाई को सलमान खान की बजरंगी भाईजान रिलीज होने वाली है। जिसका प्रमोशन काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। लिहाजा, क्या इसका असर दृश्यम पर हो सकता है.. यह देखा दिलचस्प होगा!

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X