Sneak PEAK: अजय देवगन की 'शिवाय'.. यहां होगी फिल्म की शूटिंग.. शानदार
[गपशप] अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने वहां से एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है। जी हां, देवगन फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं क्योंकि अजय देवगन काफी ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
खैर, इस वीडियो में हम बुल्गेरिया की वादियां देख सकते हैं , जहां 'शिवाय' की शूटिंग होने वाली है। फिल्म की लोकेशन काफी शानदार है और कोई शक नहीं कि शिवाय बाकी फिल्मों से तो काफी अलग दिखने वाली है।
ALERT: सलमान, शाहरूख के बाद अजय देवगन देंगे सरप्राइज..
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला शे़ड्यूल मसूरी में शुरू हुआ और दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हो चुका है। अब फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में होगी। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है।
यहां देखें वीडियो.. कैसा होगा शिवाय का लोकेशन-
#Shivaay #SneakPeak #Bulgaria pic.twitter.com/JyYgKHF7pt
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 6, 2016


Click it and Unblock the Notifications

