OUCH.. 'शिवाय' की शूटिंग कर रहे थे अजय देवगन.. तभी अचानक....
[गपशप] अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया पहुंच चुके हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो अजय देवगन ने शेयर किया है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि फिल्म की शूटिंग में अचानक किस तरह बर्फबारी होने लगी और क्रू के कई सदस्यों को चोट भी लग गई है। वहीं, साथ ही कुछ समय के बाद सभी मस्ती करते भी दिख रहे हैं।
ALERT: अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. की लिस्ट में आ ही गए सलमान खान!
साथ ही देख सकते हैं बुल्गेरिया की वादियां , जहां 'शिवाय' की शूटिंग हो रही है। फिल्म की लोकेशन काफी शानदार है और कोई शक नहीं कि शिवाय बाकी फिल्मों से तो काफी अलग दिखने वाली है।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है।
यहां देखें वीडियो.. बुल्गेरिया में शूटिंग करती शिवाय टीम-
ॐ नमः शिवायhttps://t.co/wj8MuKnrRE
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 7, 2016


Click it and Unblock the Notifications

