ALERT: 'शिवाय' के सेट पर अजय देवगन को किसने बांधा फ्रैंडशिप बैंड
[गपशप] अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया पहुंच चुके हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो अजय देवगन ने शेयर किया है, वह काफी क्यूट वीडियो है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि फिल्म में अजय देवगन की बेटी बनीं 'गौरा' किस तरह सेट पर मस्तीं करती हैं। इतना ही नहीं, बल्कि अजय और गौरा की दोस्ती भी आप यहां देखेंगे। गौरा ने अजय देवगन समेत पूरी टीम को फ्रैंडशिप बैंड बांधा है।
ALERT: अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. की लिस्ट में आ ही गए सलमान खान!
साथ ही देख सकते हैं बुल्गेरिया की वादियां , जहां 'शिवाय' की शूटिंग हो रही है। फिल्म की लोकेशन काफी शानदार है और कोई शक नहीं कि शिवाय बाकी फिल्मों से तो काफी अलग दिखने वाली है।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है।
यहां देखें वीडियो.. बुल्गेरिया में शूटिंग करती शिवाय टीम-
ABs day on the sets of Shivaayhttps://t.co/0nZBgW5ETz
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 13, 2016


Click it and Unblock the Notifications












