..................... अजय देवगन ने भुज के लिए फाइनल किया Independence day 2021, भुज के साथ ओटीटी पर धमाका! | Ajay Devgn Bhuj The Pride Of India OTT release premiering on Disney Hotstar Independence day 2021 - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने 'भुज' के लिए फाइनल किया Independence day 2021, भुज के साथ ओटीटी पर धमाका!

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। अजय देवगन की यह फ़िल्म OTT ऐप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म मेकर की प्लानिंग है कि इस फिल्म को 13 अगस्त या फिर 15 अगस्त को रिलीज किए जाने की है। फिलहाल रिलीज डेट को लेकर फिल्म मेकर्स की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है।

भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया के ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज को लेकर जानकारी LetsOTT Global के ट्विटर हैंडल की ओर से दी गई है। फिलहाल फिल्म मेकर्स की ओर से Bhuj: The Pride Of India को डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज किए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा ने भी अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस फिल्म को 15 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज किए जाने का दावा किया है।

भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया

भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया

अजय देवगन के फैन्स भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म के रिलीज के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, कोरोना के चलते यह फिल्म का काम भी पूरा नहीं हो पा रहा। 2020 में भी यह फिल्म रिलीज कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी।

कोरोना की दूसरी लहर

कोरोना की दूसरी लहर

फिल्म मेकर्स को लगा था कि 2021 में कोरोना के चलते हालात सामान्य हो पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब एक बार फिर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

अजय देवगन का रोल

अजय देवगन का रोल

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन स्क्वार्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभा रहे हैं।

कहानी

कहानी

यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है। युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का भुज एयरबेस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक भुज की 300 से अधिक महिलाओं की मदद से फिर से तैयार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X