#WANTED: कहां खो गए हैं अजय देवगन...फिल्म की खबर मिले 365 दिन हो गए!
अजय देवगन काफी समय से एक्शन से बाहर हैं। और फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। खासतौर से इसलिए कि उनके एक से एक धमाकेदार प्रोजेक्ट केवल अफवाहों के बाज़ार में ही घूम रहे हैं। किसी का कोई अता पता तो मिले
गपशप गली में कुछ समय पहले लगभग साल भर पहले एक अफवाह उड़ी थी कि अजय देवगन भारत की सबसे बड़ी कंट्रोवर्शियल फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
और ये फिल्म है 1992 के बाबरी मस्जिद कांड पर जिसके बाद अयोध्या के दंगों को कोई नहीं भूल सकता। और इस ऐसे किसी किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए फैन्स तरस गए हैं।

बजरंगी भाईजान राइटर के वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस पर एक बहुत ही धमाकेदार फिल्म लिखी है जिसका नाम फिलहाल है कबीर। फिल्म के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया था और सबको यकीन था कि इतनी तगड़ी स्क्रिप्ट वो नहीं जाने देंगे।
पर अब तक फिल्म के बारे में कोई खबर नहीं। फिल्म में ज़ख्म वाले अजय देवगन ज़रूर याद आएंगे जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला था। गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद और अयोध्या कांड भारत के इतिहास के काले पन्ने हैं जिन्हें चाहकर भी कोई नहीं मिटा सकता।
हालांकि इस फिल्म का सरकार से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि फिल्म बाबरी मस्जिद तोड़े जाने के बाद छिड़े दंगों पर आधारित हैं, जिनमें एक अकेला आदमी सब कुछ संभालने की कोशिश में जुट जाता है।
जानिए किन किन प्रोजेक्ट से जुड़ा है अजय देवगन का नाम -


Click it and Unblock the Notifications