संजय लीला भंसाली की फिल्म में फाइनल अजय देवगन? ऐसा खतरनाक होगा रोल!
कुछ ही दिनों पहले संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की आधिकारिक घोषणा की थी। पहले खबर थी कि फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन को फाइनल कर लिया गया है। अजय फिल्म में करीम लाला का किरदार निभाएंगे और उनका किरदार काफी गंभीर और खतरनाक माना जा रहा है।
यह फिल्म दिसंबर के पहले हफ्ते से फ्लोर पर जाने वाली है। लेकिन फिलहाल आलिया भट्ट के अलावा किसी स्टार को लेकर कोई ऑफिशिल घोषणा नहीं की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन इस प्रोजेक्ट को हामी भरते हैं या नहीं। फिलहाल अजय देवगन बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी होगी। आलिया लंबे समय से भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती थीं। जाहिर है इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। राजी के बाद अब यह भी आलिया की रियल लाइफ घटनाओं पर बनी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications