ऐसा होगा अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का क्लाइमैक्स, अजय देवगन और रणवीर सिंह के फैंस हो जाएंगे खुश
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पिछले साल से रिलीज को तरस रही है लेकिन कोरोना का ऐसा ग्रहण लगा है कि हटने का नाम नहीं ले रहा। खैर सूर्यवंशी ही नहीं बॉलीवुड व अन्य जगत का भी यही हाल बना हुआ है। सूर्यवंशी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, वह कॉप स्पेशल रोहित शेट्टी की इस फिल्म को देखने को बेकरार हैं लेकिन अभी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं। लेकिन फैंस के लिए एक खुशखबरी जरूर है।
सूर्यवंशी से नई गुड न्यूज मीडिया गलियारों में सामने आ रही है। ये खुशखबरी है अजय देवगन और रणवीर सिंह की स्पेशल अपीरियंस के बारें में। सूर्यवंशी फिल्म अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं तो वहीं सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह का कैमियो है। लेकिन ये कैमियो दूसरी फिल्मों की तरह चंद मिनट का नहीं बल्कि अच्छे खासे दमदार सीन देखने को मिलेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, अजय देवगन और रणवीर सिंह का सूर्यवंशी में स्पेशल अपीरियंस दो चार मिनट का नहीं बल्कि पूरे 30 मिनट का है। अगर ऐसा संभव हुआ तो फैंस के लिए सूर्यवंशी देखना और भी दिलचस्प होगा।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजय देवगन और रणवीर सिंह का अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में विस्तारित कैमियो होगा। यानी दोनों ज्यादा देर तक स्क्रीन पर नजर आएंगे और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications