अजय देवगन के फैंस के लिए बुरी खबर, Me Too के कारण बंद होगी ये बड़ी फिल्म !

अजय देवगन के फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। निर्देशक लव रंजन के साथ मिलकर अजय देवगन एक कॅामेडी फिल्म की तैयारी में थे। जिसकी कहानी भी पूरी तरह से तैयार बनी हुई थी। इस फिल्म का वजन तब और बढ़ गया, जब अजय देवगन के साथ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के आने की चर्चा होने लगी।

लेकिन हाल में मिली नई जानकारी के मुताबिक अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे ले लिए हैं। हालांकि अभी तक अजय देवगन के इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने की सटीक जानकारी सामने नहीं आयी है।

Ajay Devgn ,Ranbir Kapoor

माना जा रहा है कि लव रंजन पर लगे हुए मीटू आरोप के बाद अजय देवगन ने ये फैसला लिया है। पिछले दिनों जब दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही थीं, तब यही सवाल उठा था कि वह कैसे मीटू के आरोप से घिरे हुए व्यक्ति के साथ काम कर सकती हैं।

ऐसे में अब अजय देवगन का पीछे हटना फैंस के लिए निराशा लेकर आया है। मुमकिन है कि सलमान खान की इंशाअल्लाह की तरह अजय देवगन और रणबीर कपूर की बतौर जोड़ीदार ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई है। इसे देखते हुए लव रंजन भी अब दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

आपको याद दिलाते हुए चलते हैं कि मी टू के आरोप से घिरे हुए हैं बॅालीवुड के ये बड़े नाम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X