रोहित शेट्टी की अगली फिल्म - अजय देवगन के साथ मिसेज़ कोहली फाईनल!

फराह खान और रोहित शेट्टी काफी समय से सत्ते पे सत्ता रीमेक बना रहे हैं लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट फाईनल नहीं हो पा रही है। लेकिन अब खबर है कि फिल्म में आखिरकार अजय देवगन की एंट्री हो चुकी है। वहीं अनुष्का शर्मा पहले ही फिल्म के लिए हां कर चुकी हैं और सब ठीक रहा तो दोनों ही स्टार्स ये फिल्म साईन कर लेंगे।

लेकिन अब आती है दिलचस्प बात। ये फिल्म पूरी तरह से सत्ते पे सत्ता का रीमेक होने की बजाय हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers का रीमेक होगी। जहां हिंदी फिल्म में हीरो का डबल रोल था, अंग्रेज़ी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं होगा।

ajay-devgn-and-anushka-sharma-in-farah-khan-rohit-shetty-s-satte-pe-satta-remake

इतना ही नहीं माना जा रहा है कि फिलहाल फिल्म का नाम भी 7 (Seven) रखा गया है और फराह खान - रोहित शेट्टी इस पर तेज़ी से काम कर रहे हैं। अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी तो वैसे भी दर्शकों को काफी पसंद है।

वहीं फराह खान और अजय देवगन ने आज तक डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर साथ में काम नहीं किया। अगर अनुष्का अभी भी फिल्म करती हैं तो उन्हें अजय देवगन के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा। देखिए अजय देवगन के लिए 2020 - 21 कितना व्यस्त होने वाला है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X