#Dhamaka: 20 साल बाद तीन सुपरस्टार्स - अजय देवगन...आमिर खान और
अजय देवगन - आमिर खान और काजोल...एक साथ नाम सुनकर ही पूरी की पूरी इश्क आंखों के आगे आ जाती है। तीनों स्टार एक साथ इश्क में नज़र आए थे 1997 में और अब 20 साल बाद ये तीनों सितारे एक ही दिन परदे पर नज़र आएंगे।
बस दिक्कत ये है कि ये अलग अलग फिल्मों में नज़र आएंगे। दरअसल, खबरों की मानें तो गोलमाल अगेन में अजय देवगन - काजोल नींद चुराई मेरी गाने पर थिरकते नज़र आएंगे। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान सीक्रेट सुपरस्टार में नज़र आएंगे।

गौरतलब है कि रजनीकांत - अक्षय कुमार स्टारर 2.0, अजय देवगन स्टारर गोलमाल अगेन और आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार एक साथ दीवाली पर रिलीज़ हो रही थी।
लेकिन अक्षय कुमार और रजनीकांत की रोबोट सीक्वल यानि कि 2.0 ने इस क्लैश से पीछे हटते हुए अपनी फिल्म आगे कर दी। हालांकि अजय देवगन और आमिर खान अभी भी क्लैश करते नज़र आएंगे।
आमिर खान ब्लॉकबस्टर खान हैं। जब वो 70 करोड़ की दंगल को 350 करोड़ पहुंचा सकते हैं तो सोचिए सीक्रेट सुपरस्टार में उनका लंबा सा कैमियो क्या गुल खिलाएगा।
वैसे भी अक्षय कुमार हों, अजय देवगन हों या फिर सलमान खान, दीवाली पर आजतक सबका दीवाला निकल चुका है। वहीं आमिर के लिए ये दीवाली डेब्यू होगा। जानिए अब तक का दीवाली स्कोर कार्ड


Click it and Unblock the Notifications