'बजरंगी भाईजान' से क्यों भिड़ रहे हैं अजय देवगन!
[गपशप] एक ओर जहां पूरी बॉलीवुड सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन कर रही है। अजय देवगन अपनी 2017 की फिल्म की चर्चा कर रहे हैं। बता दें, जिस दिन शाहरूख खान और आमिर खान ने 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक रिवील किया, उसी दिन सबसे अलग अजय देवगन ने ट्विट किया कि उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की सीक्वल 2017 में आने वाली है।

बहरहाल, अजय के इस ट्विट से उनके लाखों फैंस को काफी अच्छा लगा होगा, लेकिन यह भी सच है कि 'बजरंगी भाईजान' की खबरों के बीच 'सन ऑफ सरदार' पर लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया।
इतना ही नहीं, बल्कि अजय देवगन की आगामी फिल्म 'दृष्यम' में अजय का फर्स्ट लुक भी 28 मई को ही रिलीज किया गया। जबकि सभी दिल थामे बजरंगी भाईजान के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। बता दें, सलमान ने पहले ही ट्विट के जरीए साफ कर दिया था कि बजंरगी भाईजान का ट्रेलर 28 मई को रात 8 बजे रिलीज किया जाएगा।
PICS: अजय देवगन ने बिगाड़ दी करण जौहर की प्लानिंग..फिर से..
खैर, अजय देवगन या उनके फिल्म के टीम के इस फैसले से सलमान की बजरंगी भाईजान का तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दृष्यम जैसी दमदार फिल्म का फर्स्ट लुक लोगों की आंखों से कब निकल गया, पता ही नहीं चला। बता दें, फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय आम आदमी के लुक में काफी दमदार नजर आ रहे हैं।
बता दें, इस फिल्म के साथ अजय एक बार फिर तब्बू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। जिसे लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


