अजय देवगन ने अक्षय कुमार से लिया बदला, फिल्म से निकलवाया, चौंकाने वाला किस्सा !
बॉलीवुड में प्यार..तकरार..यारी और दुश्मनी के बहुत से दिलचस्प किस्से सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है दो सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और अजय देवगन की तकरार का। दोनों के बीच एक फिल्म के सेट पर ऐसा झगड़ा हुआ कि आज तक कायम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झगड़े का बदला अजय देवगन ने अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड को फिल्म से बाहर निकलवा कर लिया था। ये वाकया है 1999 में आई फिल्म होगी प्यार की जीत का और जो आज के ही दिन यानी 7 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के 19 साल पूरे होने पर हम आपको ये किस्सा सुनाने जा रहे हैं।
[सोनम की शादी, देखें अब तक वायरल हुई 10 बेस्ट तस्वीरें, शुरू हुआ धूमधड़ाका]
दरअसल, सुहाग फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद ये दोनों साथ काम नहीं करना चाहते थे। अक्षय और अजय देवगन का झगड़ा इस हद तक बढ़ चुका था कि दोनों एक फिल्म में काम भी नहीं करना चाहते थे। वहीं इसी झगड़े के बीच अजय इतने आग-बबूला हो गए कि इसका असर अक्षय से जुड़े लोगों पर भी पड़ने लगा।

उस वक्त अक्षय की गर्लफ्रेंड मानी जातीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अजय के गुस्से का शिकार होना पड़ा। अजय देवगन ने अपनी फिल्म से शिल्पा शेट्टी को फिल्म से बाहर निकलवा दिया था। उन्होंने कहा या तो आप फिल्म में शिल्पा को रख लो या मुझे। ऐसे में प्रोड्यूसर ने शिल्पा शेट्टी को अपने फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सिर्फ अजय देवगन और अक्षय कुमार ही क्यों बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े स्टार्स झगड़ों में पड़ चुके हैं। आगे जानें बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स के बीच ऐसे ही घमासान झगड़े-


Click it and Unblock the Notifications