अजय ने खुद पर कोड़े बरसाए

अजय फिल्म के एक दृश्य में खुद पर कोड़े बरसाते नजर आएंगे। निर्देशक विपुल शाह ने कहा, "हमने इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। दर्शक किरदार द्वारा स्वयं को सजा देने के इस पल को आसानी से हंसकर गुजार देंगे। मैंने अजय को आश्वस्त किया कि हम इसे इस तरह से शूट करेंगे कि यह पर्दे पर केवल एक स्टंट दिखाई देगा।"
शाह कहते हैं, "ऐसा करके किरदार अपना पछतावा प्रदर्शित करता है, लेकिन धार्मिकता से इसका कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगता है कि यह दृश्य किरदार की आत्म-आलोचना की छवि प्रदर्शित करता है। इसमें कोड़े का नहीं बेल्ट का प्रयोग किया गया है और अजय खुद पर बहुत ताकत के साथ बेल्ट बरसाते हैं। मैं इस दृश्य को कई अंतरालों में शूट करना चाहता था, लेकिन अजय दृश्य को एक ही बार में शूट करना चाहते थे।"
शाह मानते हैं कि यह दृश्य अजय की छवि के विपरीत होगा। उन्होंने कहा कि इस दृश्य का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में अजय के साथ अभिनेता सलमान खान और आसिन थोट्टुमकल नजर आएंगी। यह फिल्म 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications