राम लखन REMAKE के लिए अजय देवगन?
[गपशप] राम लखन के रीमेक के लिए कुछ भी फाइनल नहीं हो पा रहा है लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों को बहुत उत्साह और इसके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। अभी तक खबर थी फिल्म में फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा फाइनल किये जा चुके हैं और आलिया भट्ट माधुरी दीक्षित का रोल करेंगी लेकिन अब फिर कहानी में ट्विस्ट है।
अगर सूत्रों की मानें तो अजय देवगन को रोहित शेट्टी ने राम लखन रीमेक के लिए अप्रोच किया है और वो जल्द ही फिल्म के बारे में सीरियसली सोच सकते हैं। खैर, फिल्म अभी भी अपने स्क्रिप्टिंग लेवेल पर है लेकिन फिर भी बात करने में क्या हर्ज है।
Happy B'Day: अजय देवगन की कंट्रोवर्शिल लव-लाइफ..काजोल से पहले और बाद..
फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे और इसीलिए उन्होंने फिल्म के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया है। हालांकि अजय देवगन के धर्मा प्रोडक्शन्स और करण जौहर से रिश्ते कभी भी सामान्य नहीं रहे हैं लेकिन जब इस इंडस्ट्री में करण जौहर और अनुराग कश्यप की दोस्ती हो सकती है तो किसी की भी हो सकती है!
PICS: अजय देवगन से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में सलाह लेती थीं काजोल


Click it and Unblock the Notifications













