अजय देवगन ने गोलमाल के निर्देशक रोहित को सराहा
अभिनेता अजय देवगन अपने दोस्त और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। अजय का कहना है कि रोहित आज के दौर के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक हैं।
अजय ने कहा, "आज के दौर के उन सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। ज्यादातर निर्देशक गंभीर सिनेमा को महत्व देते हैं लेकिन रोहित इससे उलट हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें दर्शकों के सामने क्या लाना है।"
रोहित के निर्देशन में अजय की अगली फिल्म 'गोलमाल-3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले ये दोनों 'जमीन', 'गोलमाल' और 'आल द बेस्ट' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
