जब विवेक से टकरायीं ऐश
हाल ही में सलमान से टकराने के बाद अब ऐश का सामना विवेक ओबेराय से हुआ। लेकिन ऐश ने विवेक के साथ भी वही स्ट्रैटजी अपनायी जो उन्होने सलमान के साथ अपनायी थी। विवेक से ऐश का सामना मुंबई पुलिस फिल्म स्टार नाइट प्रोग्राम 'उमंग 2009'के दौरान हुआ। ऐश इस समारोह में अपने ससुर और बॉलीवुड महानायक अमितैभ बच्चन के साथ आयीं थीं। वह प्रोग्राम के दौरान बिग बी के पास ही बैठी थीं। विवेक ऐश से कुछ ही दूरी पर बैठे थे।
लेकिन विवेक और ऐश की दुआ-सलाम भी नहीं हुई और दोनों ने एक-दूसरे की देखा भी नहीं। ऐश अपने जीवन में शादी से पहले आए पुरुष दोसेतों के बारे में काफी क्लियर दिखती हैं। उनके रवैये से साफ जाहिर होता है कि वह अपनी पिछली जिंदगी से पूरी तरह दूर रहना चाहती हैं। ऐश पहले ही कह चुकी हैं कि शादी के बाद परिवार उनकी प्राथमिकता है। आदर्श बॉलीवुड बहू बनीं ऐश अपने ससुर के सामने वैसे भी इस तरह का कोई कदम नहीं उठाएंगी। जिससे उन पर या उनके परिवार पर किसी भी तरह की आंच आए।
लगता है बच्चन बहू को ये शिक्षा उनकी अनुभवी और व्यवहारिक सासू मां जया बच्चन से मिली है। वैसे भी अभिषेक जैसे समर्पित पति के होते हुए ऐश, विवेक या सलमान की ओर भला क्यों देखेंगी?


Click it and Unblock the Notifications